चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्रों का मूल उद्देश्य जिले के युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान करते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। इस दिशा में सभी संबंधित संस्थाएं समन्वय के साथ निरंतर प्रभावी प्रयास करें। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में चर्चा बैठक में उपायुक्त ने प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला कौशल विकास पदाधिकारी अविनाश ठाकुर, चाईबासा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) तथा जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास केंद्रों के प्रतिनिधि ...