चाईबासा, सितम्बर 25 -- Chaibasa News: चाईबासा। वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा चाईबासा उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर मंझारी प्रखंड में अब सामाजिक स्तर पर अभियान तेज किया जायेगा। इसके तहत प्रखंड के विभिन्न गांवों में सामाजिक बैठकें आयोजित कर लोगों को अभियान से जोड़ा जायेगा। गुरुवार को मंझारी प्रखंड के पुटीसिया स्कूल के समीप आदिवासी हो समाज युवा महासभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक में तय किया गया कि मौसम साफ होने के बाद भरभरिया हाट परिसर में प्रखंड स्तरीय व्यापक सामाजिक बैठक आयोजित की जायेगी। इसमें मानकी-मुंडा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, युवा और समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक के बाद मंझारी प्रखंड के विभ...