Chaibasa News: पैरा एशियन गोल्ड मेडलिस्ट विजय सुंडी को रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा ने किया सम्मानित
चाईबासा, अक्टूबर 29 -- Chaibasa News: चाईबासा | रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से गुरुवार को तुरतुंग आर्चरी अकादमी के मैदान में पैरा एशियन गोल्ड मेडलिस्ट विजय सुंडी को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता की सराहना की।
विजय सुंडी की उपलब्धि का सम्मान इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि विजय सुंडी की सफलता हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प सभी को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विजय सुंडी ने रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और उन्हें भविष्य में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.