चाईबासा, जुलाई 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सृजन शाखा, चाईबासा द्वारा हरित क्षेत्र गठन के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस सार्जेंट मेजर मानसू गोप एवं सार्जेंट प्रतीक कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद, केला, लीची ,अनार, संतरा, चीकू, नारियल, पपीता एवं नींबू सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य आने वाले समय में सभी को शुद्ध वातावरण, हरियाली, छाया तथा पौष्टिक फल उपलब्ध कराना है। पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का दायित्व पुलिस लाइन प्रशासन द्वारा लिया गया है। समिति ने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस कार्यक...