चाईबासा, जुलाई 23 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। कुमारडुंगी थाना परिसर में मानकी-मुंडा संघ, कुमारडुंगी समिति एवं कुमारडुंगी थाना प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की सामाजिक, पारंपरिक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता एवं विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मानकी-मुंडा संघ की केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने कहा कि आदिवासी समुदाय की भूमि पर यदि किसी प्रकार का अवैध अथवा जबरन कब्जा किया गया है, तो ऐसे मामलों में विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत वास्तविक खतियानी रैयतों को न्याय दिलाने के लिए संघ हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का समाधान केवल कानून एवं संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: कुमारडुंगी थाना परि...