चाईबासा, अगस्त 9 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर-सिरिंगसिया मुख्य मार्ग पर कोचड़ा गांव के समीप स्थित एस मोड़ पुलिया पर शनिवार को एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा से एक छोटा हाथी वाहन चालक और खलासी को लेकर नोवामुंडी जामदा जा रहा था। इसी दौरान कोचड़ा गांव के समीप एस मोड़ पुलिया पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और पुलिया के नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सीमेंट लदा वाहन खाई में पलटा, चालक सुरक्षित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...