चाईबासा, नवम्बर 14 -- पश्चिमी सिंहभूम की कृषि योजना में उपलब्धि Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत पश्चिम सिंहभूम जिला अक्टूबर 2026 में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पूरे देश के 100 चुने हुए जिलों में यह जिला 96.16 अंक पाकर प्रथम स्थान पर है , जबकि राजस्थान का नागौर जिला 90.67 अंक पा कर दूसरे और बिहार का गया जिला 89. 91 अंक पा कर तीसरे स्थान पर है। पश्चिमी सिंहभूम जिले ने यह उपलब्धि मात्र एक माह में प्राप्त की है। नीति आयोग के पीएमडीडीकेवाई डैशबोर्ड के डेटा के अनुसार पश्चिम सिंहभूम का समग्र स्कोर सितम्बर 2026 तक 61.10 था। जो देश के 100 जिलों के औसत स्कोर (55.61) से काफी बेहतर था , लेकिन उस समय यह जिला देश मे 34 वे स्थान पर था।झारखंड से इस यो...