Chaibasa News: पात्र लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराएं : आयुक्त
चाईबासा, अक्टूबर 28 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने पदाधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के आयुक्त प्रकोष्ठ में आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल के तीनों जिलों पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित खाद्य आपूर्ति तथा जन वितरण प्रणाली से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को खाद्यान्न गोदामों का नियमित निरीक्षण करने तथा जन वितरण प्रणाली दुकानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.