चाईबासा, जुलाई 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय स्थित प्रकोष्ठ में स्थापना सह अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से स्थापना उप समाहर्ता कुमार हर्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समिति द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति, सेवा संपुष्टि एवं वित्तीय उन्नयन से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा नियमानुसार कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्थापना-सह-अनुकंपा समिति की बैठक के क्रम में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु कुल पांच आश्रितों के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। समिति द्वारा सभी प्रस्तावों के वैधानिक पहलुओं और योग्यताओं की गहन जांच करने के उपरांत इन पांचों आश्रितों को लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने हेतु सर्वसम्मति से अनुमोदन दे दिया गया। य...