चाईबासा, अगस्त 21 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। ताम्बो चौक से समाहरणालय तक सड़क किनारे संचालित छोटे ठेला, गुमटी व अन्य रोजगार के साधनों को 24 घंटे के अंदर हटाने के लिए सदर अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इस पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने आपत्ति जतायी है। महासभा का कहना है कि प्रशासन को पहले चाईबासा शहर की सड़कों पर चिह्नित अतिक्रमण को हटाए। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को आदिवासी हो समाज महासभा कला एवं संस्कृति भवन, हरिगुटु में प्रदेश कमेटी व जिला समिति की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बिरुवा ने की। बैठक में ताम्बो चौक से समाहरणालय तक सड़क किनारे रोजगार करने वाले लोगों को जारी नोटिस पर विस्तार से चर्चा की गयी।

म...