Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के नाम में हुआ बदलाव, कर्मचारियों में खुशी की लहर
चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के नाम में परिवर्तन किए जाने के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। नई अधिसूचना के अनुसार निम्नवर्गीय लिपिक का पदनाम अब सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक का वरीय सहायक तथा प्रधान लिपिक का सहायक प्रशासी पदाधिकारी कर दिया गया है। कर्मचारियों ने इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने और आत्मसम्मान बढ़ाने वाला निर्णय बताया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त मनीष कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर सरकार के निर्णय पर खुशी व्यक्त की। उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और नए पदनामों के अनुरूप अधिक निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ जनहित और विकास कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.