चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया, नोवामुंडी और तांतनगर ओपी क्षेत्र में दर्ज लूटपाट और चोरी के प्रयास से जुड़े तीन मामलों में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल कोड़ा (29), निवासी पताताहातु, जगन्नाथपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, जेटेया थाना क्षेत्र में 5 अक्टूबर को विभीषण तिरिया से मोबाइल छीनने और विरोध करने पर गोली चलाने का आरोप है। गोली उनके दाहिने कान के पास से गुजरने के कारण वह घायल हो गए।नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म में घुसकर चोरी का प्रयास करने और हथियार दिखाकर गार्ड को धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, तांतनगर ओपी क्षेत्र में ...