Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के ट्रॉफी का हुआ अनावरण
चाईबासा, अगस्त 28 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददादता। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 22 सितंबर से पश्चिमी सिंहभूम टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को होटल सैफरन सूट के हॉल में लीग के विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया। ट्रॉफी का अनावरण पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी और पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सह जेएससीए के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। 22 सितंबर से शुरू होने वाली इस टी-20 लीग में कुल छह फ्रेंचाइजीस की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चाईबासा चैलेंजर्स, कोल्हान किंग, सारंडा वॉरियर्स, जगन्नाथपुर टाइगर, चक्रधरपुर रॉयल्स और मनोहरपुर लाइंस शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.