Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस की बैठक में दो प्रस्ताव पारित, संगठनात्मक नियुक्तियों पर बनी सहमति
चाईबासा, अक्टूबर 27 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की जिला राजनीतिक मामलों की समिति (डीपीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार देर शाम कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेन्द्र मरावी और जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।पहले प्रस्ताव के तहत जिला राजनीतिक मामलों की समिति के रिक्त पदों पर योग्य, अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कांग्रेसजनों का मनोनयन संगठनात्मक नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार करने पर सहमति बनी। इससे समिति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.