चाईबासा, अक्टूबर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा। एसआर रुंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित एवं रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा आयोजित 34वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर-जिला गणित प्रतियोगिता को लेकर इस वर्ष तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां जुड़ी हैं। जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रतियोगिता के बैनर का लोकार्पण किया तथा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग का आश्वासन भी दिया। वहीं, प्रतियोगिता का इस बार जमशेदपुर तक पुनः विस्तार किया जा रहा है और मुख्य प्रायोजक एस.आर. रूंगटा ग्रुप के मुकुंद रूंगटा ने विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार एवं आयोजन को लेकर रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने उपायुक्त से मुलाकात कर प्रतियोगिता का बैनर प्रस्तुत किया। बैनर का लोकार्पण इस शैक्षणिक पहल को व्यापक पहचान दिलाने ...