चाईबासा, सितम्बर 15 -- Chaibasa News: गुवा,जगन्नाथपुर, संवाददाता। गुवा, जगन्नाथपुर समेत अन्य जगहों पर सोमवार को हरितालिका तीज व्रत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। शाम को महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर तीज व्रत कथा का श्रवण किया। पूजा स्थलों पर महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रत कथा सुनकर परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा करा रहे पंडित लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Latehar News: हरितालिका तीज ::: हरितालिका तीज पर सुहाग...