चाईबासा, अक्टूबर 6 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। खेल महोत्सव में विद्यार्थियों की रुचि एवं आयु वर्ग के अनुरूप दौड़, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक खेल गतिविधियों को शामिल किया गया। इस पहल का उद्देश्य जिले के विद्यालयों में ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जहां पढ़ाई के साथ खेल को विद्यार्थियों के समग्र विकास का अभिन्न हिस्...