Chaibasa News: पंचायत स्तरीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 29 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
चाईबासा, नवम्बर 23 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा के रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे कम्युनिटी हॉल में पंचायत स्तरीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 29 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान ग्रामीणों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, मलेरिया, सर्दी-खांसी और बुखार समेत अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। साथ ही शरीर में खून की कमी को दूर करने के उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच आयरन की गोलियां बांटी गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर समय पर उपचार कराने की सलाह दी। साथ ही किशोरियों को भी स्वास्थ्य संबंधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.