चाईबासा, जुलाई 7 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। भाजपा नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री गोप ने कहा उनका संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्र समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है जो सदैव स्मरणीय रहेगा। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उनका संकल्प आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला कार्यसमिति समिति सदस्य लाल मोहन दास,चेतन गोप, विनीत के3कुमार गोप, उषा सिंकु, राणा बॉस ,ज्योति दास, सुबीर पान, प्रफुल्लो दास, शोभिक कुमार मुखर्जी, विक्की नायक ,सनातन गोप एवं मयूरी पूर्ति शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Purnia News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर...