Chaibasa News: नोवामुंडी में बंद मकान का ताला तोड़ 60 हजार की चोरी
चाईबासा, अक्टूबर 15 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी की डीबीसी मुख्य सड़क किनारे में बंद मकान को निशाना बनाकर नाबालिगों ने करीब 60 हजार रुपये की चोरी कर ली। सोमवार देर शाम हरेंद्र शर्मा के मकान में घुसे आरोपियों ने लोहे की छड़ से दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और अलमारी समेत अन्य जगहों पर रखे नकदी रुपये व सिक्के लेकर फरार हो गए। मामले में बुधवार को एक लड़के के पकड़े जाने के बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में उसने छह साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मकान मालिक हरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को वह परिवार के साथ मकान में ताला बंद कर इलाज कराने जमशेदपुर गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में प्रवेश करने पर चोरी का पता चला। चोर शादी के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.