चाईबासा, जुलाई 24 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने गुरुवार को नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरपी, कोटगढ़ एवं दूधबिला में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं क्रियान्वयन एजेंसियों को योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो, प्रखंड विकास पदाधिकारी नोवामुंडी पप्पू रजक, ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा प्रमंडल एवं विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, जिला परिषद के सहायक परियोजना पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कनीय अभियंता तथा क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chatra News: जिला ...