चाईबासा, अक्टूबर 13 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। जिला प्रशासन चाईबासा के निर्देश पर सोमवार को नोवामुंडी कॉलेज में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य मनोजित विश्वास ने कहा कि आपदा कभी भी और किसी भी रूप में आ सकती है। ऐसी परिस्थितियों में जागरूकता, सतर्कता और सही समय पर उठाए गए कदम लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ सीखे गए उपायों को व्यावहारिक रूप से समझना चाहिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में वे स्वयं सुरक्षित रह सकें और दूसरों की मदद भी कर सकें। इस दौरान कमांडर कवि रंजन ने छात्र-छात्राओं को बाढ़, भूकंप, सड़क दुर्घटना और सर्पदंश जैसी आपातकालीन परिस्थितियों ...