चाईबासा, अक्टूबर 12 -- हाथियों के झुंड से ग्रामीणों में दहशत Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी वन प्रक्षेत्र के लेपांग व रेंगाड़बेड़ा वन क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से लगभग 12-14 हाथियों का झुंड सक्रिय है।झुंड के लगातार गांव और मुख्य सड़क के आसपास घूमने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का यह झुंड दिन को जंगल में रहता है और शाम ढलते ही गांव की ओर आ जाता है।रविवार भोर को जंगली हाथियों ने लेपांग और रेंगाड़बेड़ा गांवों के किसानों की धान की फसल को रौंद दिया है।सबसे ज्यादा परेशानी यह है कि हाल ही के दिन नोवामुंडी के कांडेनाला,सुखचैन मोटर गैरेज के आसपास हाथियों की झुंड मुख्य सड़क से होकर पार करते नजर आने लगे थे।मुख्य सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों की शोरगुल सुनते ही जंगल की राह पकड़ लिया।हाथियों की झुंड ...