Chaibasa News: नोवामुंडी : सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवक घायल
चाईबासा, अगस्त 30 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी मुख्य सड़क पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना नोवामुंडी आरओबी की है, जहां बाइक सवार अनियंत्रित होकर गार्डवाल से टकरा गया। इससे जमशेदपुर परसूडीह के संतोष दास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से लेकर टाटा स्टील अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घायल युवक के बड़े भाई ललित दास ने बताया कि वह घटना के पहले नोवामुंडी बाजार से तोड़ेतोपा घर लौटने के दौरान घटना घटी है। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इमरजेंसी कक्ष से आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। दूसरी घटना लोकेसाई गांव के पास की है। कुदमसदा गांव से जगन्ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.