Chaibasa News: नोवामुंडी : बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री
चाईबासा, नवम्बर 8 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी कालेज के पास टायर दुकान के निकट शनिवार को सुबह अनियंत्रित भोलेनाथ बस सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होने से बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।यात्री बस ओडिशा के जोड़ा शहर से औरंगाबाद के लिए निकली थी।बताया जाता है कि बस ड्राइवर को अचानक झपकी लगने से यात्री बस मुख्य सड़क से उतरकर दाहिनी ओर जाकर सड़क किनारे की गड्ढे में फंस गई।घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमी हुई थी।बस में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकलने के बाद राहत की सांस ली।थोड़ी देर के बाद सड़क किनारे से अनियंत्रित बस को खींचकर बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.