Chaibasa News: नोवामुंडी : आरओबी के नीचे होटलकर्मी की मौत
चाईबासा, अगस्त 19 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी चौक के पास मंगलवार देर रात आरओबी के नीचे होटलकर्मी मो. असलम (50 वर्ष) की मौत हो गई। आसपास के दुकानदारों ने रुपये का इंतजाम करने के बाद शव को मुजफ्फरपुर भेजवाया। घटना के संबंध में बताया कि मो. असलम छह महीने से इडली बेचने वाले दुकान में काम कर रहा था। शाम के समय नशे का सेवन कर इधर-उधर सो जाता था। बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहा था। उसे इलाज कराने के लिए इडली वाले ने कुछ पैसे भी दिए थे। मंगलवार रात को आरओबी के नीचे सोया हुआ था। नोवामुंडी में उनका भतीजा रहता है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में अचेत मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.