चाईबासा, अगस्त 27 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड की कुदामसदा, लिसिमोती, टोंटो, तोपाबेड़ा, उदलकम समेत सुदूरवर्ती पंचायतों में नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को हर माह राशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-पॉस मशीन में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण राशन डीलरों को लाभुकों के साथ 2 से 3 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर नेटवर्क तलाशना पड़ता है।ग्रामीणों के अनुसार, राशन वितरण के लिए उपलब्ध कराई गई पंचिंग मशीन में एयरटेल का सिम है, जबकि इन जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में एयरटेल का नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। यहां बीएसएनएल और जियो का नेटवर्क अपेक्षाकृत बेहतर है। नेटवर्क मिलने के बाद लाभुकों का फिंगरप्रिंट लिया जाता है और सर्वर चालू रहने पर राशन वितरण किया जाता है। सर्वर में समस्या आने पर परेशानी और ब...