Chaibasa News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया डेंगू से बचाव का संदेश
चाईबासा, अगस्त 5 -- Chaibasa News: चाईबासा। एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान हंसराज सदन द्वारा डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता, स्वच्छ वातावरण तथा जल जमाव की रोकथाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.