Chaibasa News: नुईया में सांप ने महिला को डसा
चाईबासा, नवम्बर 8 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में शुक्रवार देर शाम एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घायल महिला की पहचान फुलमनी मुंडू के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल गुवा स्थित सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। इस संबंध में घायल महिला फुलमनी मुंडू ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर जा रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: नुईया गांव में जहरीले सांप ने महिला को डसा, सेल अस्पताल में चल रहा इलाज फिलहाल महिला का इलाज गुवा सेल अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.