Chaibasa News: निर्माणाधीन पूजा पंडालों व विसर्जन घाट का लिया जायजा
चाईबासा, अक्टूबर 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने पूजा समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों, पंडाल निर्माण की स्थिति, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा विसर्जन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दुर्गा पूजा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.