Chaibasa News: नशे में तेज रफ्तार लाइन ट्रक कांडेनाला के पास झाड़ियों में घुसा
चाईबासा, सितम्बर 5 -- Chaibasa News: गुवा । बड़ाजामदा से बड़बिल जा रहा एक लाइन ट्रक शनिवार शाम करीब 4 बजे कांडेनाला के समीप सड़क किनारे गड्ढे में जाकर झाड़ियों में जा घुसा। जानकारी के अनुसार ट्रक का वाहन संख्या जेएच 05 डीके 6188 है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे की हालत में काफी तेज गति से ट्रक चला रहा था। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और झाड़ियों के पास जाकर रुक गया। दुर्घटना के बाद चालक स्टीयरिंग पकड़े हुए ही सो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह खबर लिखे जाने तक वाहन में ही पड़ा रहा। घटना की सूचना बड़बिल थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.