Chaibasa News: नवरात्र के दूसरे दिन महिलाओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना
चाईबासा, अक्टूबर 12 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने नवरात्र का उपवास रखकर मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। पंडाल में पुजारी मलय पाणिग्राही ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाज के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा संपन्न कराई। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र की कथा सुनाई और मां ब्रह्मचारिणी की महिमा के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Today 2nd navratri color: आज मां बह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए कौन सा रंग पहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.