चाईबासा, अक्टूबर 13 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्र के तीसरे दिन महिलाओं ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा को लेकर दुर्गा मंडप में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने और उनसे मनोकामना मांगने पर भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ महिलाएं नवरात्र के दौरान नियमित रूप से पूजा-पाठ कर रही हैं। दुर्गा मंडप के पुजारी मलय पाणिग्राही ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मां सप्तमी की पूजा शुरू होगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शेरावाली के जयकारों से गूंज...