चाईबासा, अक्टूबर 15 -- गुवा में मां स्कंदमाता की पूजा Chaibasa News: गुवा। गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बीमारियों से रक्षा की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान दुर्गा मंडप में भक्तिमय माहौल बना रहा।नवरात्रि के अवसर पर रामनगर दुर्गा मंडप में प्रतिदिन विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जा रही है। मंदिर कमेटी की ओर से महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर महाभोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में दुर्गा मंडप पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेने और महाभोग प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। नवरात्रि की पूजा करा रह...