चाईबासा, अक्टूबर 18 -- Chaibasa News: चाईबासा। दुर्गा पूजा के मद्देनजर चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शनिवार से से तीन शिफ्टों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के सभी पूजा पंडालों से नियमित रूप से कचरे का उठाव सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पूजा के दौरान स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण बना रहे। विशेष सफाई अभियान के तहत प्रथम शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक, द्वितीय शिफ्ट दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय शिफ्ट रात्रि 10 बजे से सुबह 3 बजे तक संचालित होगी। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सुभाषिनी मुर्मू ने बताया कि सफाई व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए नगर परिषद द्वारा क्विक रिस्पांस टीम को सक्रिय रखा गया है। यह भी पढ़ें- Chaibasa N...