चाईबासा, जुलाई 26 -- Chaibasa News: गुवा। सारंडा स्थित छोटानागरा गांव के धरमरगुटू टोला में रविवार को एसटी खेरवाड़ एभेन आखड़ा की ओर से मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम संस्था के संस्थापक रमेश हांसदा के नेतृत्व में संथाल समाज के परिवारों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा जलजमाव नहीं होने देने की अपील की गई। वक्ताओं ने बताया कि बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जागरूकता और सावधानी अपनाकर इन बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।

संस्थान की ...