चाईबासा, सितम्बर 14 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। सेल की किरीबुरू-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल में करीब दो वर्षों से ब्लड बैंक का लाइसेंस नहीं रहने के कारण रक्त सेवा बंद है। इससे सारंडा के गरीब एवं गंभीर ग्रामीण मरीजों के साथ सेल कर्मियों और आसपास की खदानों में कार्यरत श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में रक्त की जरूरत पड़ने पर मरीजों को टाटा स्टील नोवामुंडी अस्पताल अथवा अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: दो साल से बंद ब्लड बैंक, मरीजों की बढ़ी परेशानीब्लड बैंक की स्थिति जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने बताया कि अस्पताल का ब्लड बैंक अक्टूबर 2024 से लाइसेंस के अभाव में बंद है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा का बंद रहना गंभीर चिंता का विषय है। इसी समस्या...