चाईबासा, सितम्बर 14 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर-नोवामुंडी मुख्य मार्ग स्थित मैरमसाई चौक के समीप रविवार को दो बाइक की टक्कर में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाईबासा के पताहातू स्थित रुगुडपांच गांव निवासी चोक्रो सिंह कुंटिया अपने रिश्तेदार के घर मुगाडिहिया के हातुसाई टोला आए हुए थे। रविवार को हातुसाई टोला निवासी दामु बोबोंगा उन्हें बाइक से चाईबासा स्थित उनके घर पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान मैरमसाई चौक के पास पहुंचने पर एक अन्य बाइक चालक दामु बोबोंगा ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और दोनों बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी ...