चाईबासा, अगस्त 15 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के तत्वावधान में कोल्हान विश्वविद्यालय स्थित वीर शहीद पोटो हो सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक विविधता को मंच प्रदान करना रहा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: आज पुलिस लाइन में मंत्री दीपक बिरुआ करेंगे ध्वजारोहणकार्यक्रम में उपस्थित अतिथि कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल डिवीजन के महाप्रबंधक तरुण हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, प...