चाईबासा, नवम्बर 9 -- Chaibasa News: गुवा । दीपावली का पर्व गुवा में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों में विशेष सजावट की गई। पर्व को लेकर लड़कियों और महिलाओं ने अपने घरों के दरवाजे पर आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं। मां लक्ष्मी के स्वागत और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर लोगों ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली सजाई। वहीं, घरों को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। दीपावली के अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नए-नए कपड़े पहनकर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और पर्व का आनंद लिया। वहीं, घरों में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटीं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ज्योति पर्व दीपावली: आसमा के तारों की तरह धरत...