चाईबासा, नवम्बर 3 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा की ओर से सोमवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर 'स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामान और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों के बहिष्कार का नारा लगाया। साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन खरीदारी कंपनियों से सामान नहीं खरीदने की अपील की। कार्यक्रम में श्यामल दास ने कहा कि हमारे आसपास के स्थानीय दुकानदार ही हमारे पहले साथी हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट कभी स्थानीय दुकानदारों का विकल्प नहीं बन सकते। इसलिए लोगों को ऑनलाइन खरीदारी से बचना चाहिए और बाजार जाकर स्थानीय दुकानदारों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान इससे स्थानीय व्यापार को बढ़...