Chaibasa News: दीपावली पर आशा किरण मूक बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ उपायुक्त ने बांटी खुशियां
चाईबासा, नवम्बर 9 -- बच्चों के साथ दीपावली का पर्व Chaibasa News: चाईबासा। दीपावली के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रेम, अपनत्व, संवेदना और खुशियां बांटने का काम किया। उपायुक्त ने आशा किरण मुख बधिर विद्यालय में आवासित बच्चों के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह से जगमगा उठा। उपायुक्त ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे न केवल मुलाकात की बल्कि अपने स्नेह एवं अपनत्व का एहसास कराया। उन्होंने विद्यालय में आवासित सभी बच्चों को मिठाई, चॉकलेट एवं फुलझड़ियां भेंट कीं तथा उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी आंखों में झलका उत्साह इस अवसर को बेहद खास बना गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.