Chaibasa News: थाना प्रभारी ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील
चाईबासा, जुलाई 18 -- Chaibasa News: बड़ाजामदा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरा फेंके जाने से गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मुख्य सड़क, बाजार की गलियां, स्कूलों के आसपास, खाली पड़े भूखंडों तथा विभिन्न मोहल्लों में खुलेआम कचरा फेंके जाने से वातावरण दूषित हो रहा है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किए जाने पर कई स्थानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर पाए गए। कहीं लोगों ने अपने घरों के पास ही कचरा जमा कर रखा है तो कहीं सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों को ही कूड़ादान बना दिया गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आसपास रहने वाले लोगों को भी बदबू व गंदगी से जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति पर चिंता जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.