Chaibasa News: थाना प्रभारी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, साइबर ठगों ने मांगे पैसे
चाईबासा, अगस्त 20 -- Chaibasa News: गुवा । किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजकर तत्काल मदद के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में लेने का प्रयास कर रहे हैं।
समस्या की शुरुआत 19 अगस्त की रात किरीबुरू के एक युवक को भी साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। मैसेज में तत्काल मदद के नाम पर 1000 रुपये की मांग की गई। साथ ही पैसे भेजने के लिए एक स्कैनर भी भेजा गया। युवक ने मैसेज और टेक्स्ट लिखने की शैली को देखते हुए तुरंत समझ लिया कि यह थाना प्रभारी की ओर से भेजा गया संदेश नहीं, बल्कि साइबर ठगों की करतूत है। इसके बाद न तो पैसे भेजे गए और न ही भेजे गए स्कैनर का इस्तेमाल किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.