चाईबासा, नवम्बर 3 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी टाटा स्टील माइंस में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार टाटा स्टील की महिला कर्मचारी सुषमा सांडिल (37 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में बाइक सवार जगमोहन जेराई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना सुबह करीब 7:45 बजे मिडिल स्कूल के समीप हुई। जानकारी के अनुसार,संग्रामसाई न्यू फ्लैट निवासी सुषमा सांडिल स्कूटी से ड्यूटी के लिए वीटी सेंटर जा रही थीं। इसी दौरान जोजोकैम्प निवासी जगमोहन जेराईमिडिल स्कूल के समीप विपरीत से आकर बाइक से उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर नोवामुंडी थाना के एसआई तारकनाथ सिंह दल बल के साथ अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकरी ली और मामले में केस...