चाईबासा, जुलाई 10 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर-सिरिग्सिया मुख्य मार्ग पर बलियाडीह टर्निंग के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पैदल यात्री से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर निवासी 18 वर्षीय संजय प्रधान अपने 16 वर्षीय दोस्त प्रेम नायक के साथ बाइक से बलियाडीह जा रहा था। इसी दौरान चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और पैदल घर जा रहे साईंकुटी निवासी मछुआ हेस्सा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगन्नाथपुर पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. प्रतिभा ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय प्रधान और मछुआ हेस्सा की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया, जबकि प्रेम नायक का...