चाईबासा, अगस्त 20 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासेया पंचायत के बुरुबोड़ता में 15वीं वित्त आयोग योजना से बन रही पुलिया के ध्वस्त होने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण में मानकों की अनदेखी कर लीपापोती की गई, जिसके कारण तेज बारिश का पानी पुलिया नहीं झेल सकी और निर्माणाधीन संरचना ढह गई। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जिम्मेवारी लिए लाभुक समिति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिया के टूटने से निकली मिट्टी खेतों में फैल गई है।जिससे खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने तथा फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...