Chaibasa News: तेज बारिश के बीच कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार बाल-बाल बचा
चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: गुवा । सारंडा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश और हवाओं के बीच बुधवार दोपहर किरीबुरू हिलटॉप मुख्य सड़क मार्ग पर पुराना मैगजीन के समीप स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, मोटरसाइकिल सवार मेघाहातुबुरु निवासी ठेका श्रमिक सह शॉपिंग सेंटर में पान दुकान संचालक अब्दुल बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। टक्कर के बाद अब्दुल को अंदरूनी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सेल अस्पताल किरीबुरू ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
बारिश और पेड़ गिरने की समस्या हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इधर, लगातार बारिश और तेज हवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.