चाईबासा, अगस्त 20 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा पालित द्वारा गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर भूली में निबंध प्रतियोगिताकार्यक्रम की भूमिका छात्रा सिया पान ने तुलसीदास जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके अमर ग्रंथ रामचरितमानस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।तुलसी जयंती के अवसर पर दोहा वाचन, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने तुलसी...