Chaibasa News: तीसरे दिन भी गुवा सेल में चक्का जाम, आश्रित को नौकरी देने की मांग पर अड़े मजदूर
चाईबासा, अगस्त 17 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा सेल खदान में ड्यूटी के दौरान एग्जीक्यूटिव ऑफिसर दिवेंदु दास (32) की मौत के बाद शुरू हुआ मजदूरों का आंदोलन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
मृतक के आश्रित की नौकरी की मांग मृत अधिकारी के आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर मजदूरों ने खदान में जाने वाली बसों को रोककर चक्का जाम रखा। सोमवार को हुई त्रिपक्षीय बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मृतक के आश्रित को नौकरी नहीं दी जाती, तब तक अनिश्चितकालीन चक्का जाम जारी रहेगा।
चक्का जाम से प्रभावित उत्पादन शनिवार की रात्रि पाली से मजदूरों ने गुवा सेल खदान क्षेत्र में जाने वाली सभी बसों को रोक दिया था। इसके कारण खदान में लौह अयस्क का उत्पादन और डिस्पैच पूरी तरह प्रभावित रहा। आंदोलन को गुवा की विभिन्न मजदूर यूनियनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.